नरिंदर बत्रा (दाएं) और राजीव मेहता (बाएं)
- फोटो : ट्विटर
अभ्यास शुरू करने के मसले ने देश की शीर्ष खेल संस्था के बीच आपसी तनातनी भी खुलकर सामने आ गई है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने महासचिव के अधिकतर दायित्वों को ले लिया है, जो कि मेहता को दरकिनार करने का प्रयास भी माना जा रहा है।
मेहता को भेजे गए मेल में बत्रा ने कहा, 'मैंने आपके अधिकतर कार्यभार को संभालने–विभाजित करने का फैसला किया है। आपकी महत्वपूर्ण सलाह पर हमेशा गौर किया जाएगा। इससे आप नैनीताल में अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे और अपने व्यवसाय पर भी ध्यान दे पाएंगे जो कि उत्तराखंड में भी है।'
इसके जवाब में मेहता ने कहा, 'मैं भी आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आपने यह स्वीकार किया कि मैं पिछले कुछ वर्षों से लगातार आईओए के लिए काम कर रहा हूं। मैं यह भी जोड़ना चाहता हूं कि खेलों को बढ़ावा देना और खेलों की सेवा करना ही मेरा ध्येय है और मैंने इसके लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी है।'
मेहता ने कहा, 'मेरा परिवार मेरी प्रतिबद्धता को समझता है और मेरे काम का समर्थन करता है तथा मुझे आईओए महासचिव के रूप में दिल्ली में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देखना चाहता है।' मेहता ने इसके साथ ही बत्रा से कहा कि अगर वह उनकी जिम्मेदारियां लेने के इतने ही इच्छुक थे तो उन्हें आईओए महासचिव का चुनाव लड़ना चाहिए था।