लॉकडाउन 4.0 में मिली रियायतों के बाद खेलों को चार भाग में बांटा गया है। वाटर स्पोर्ट्स, कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स, मीडियम कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स, फुल कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स। हर खेल के लिए अगल गाइडलाइंस भी जारी की गईं हैं। जैसे हॉकी में खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से खुद की ही स्टिक इस्तेमाल करनी होगी। टर्फ पर लेट और बैठकर एक्सरसाइज की इजाजत नहीं होगी। सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखना होगा। बैंडमिंटन में भी खुद के ही रैकेट का उपयोग करना होगा, एक कोर्ट पर केवल दो खिलाड़ी और एक कोच को ही अनुमति। इसी तरह बॉक्सिंग में भी अपने ही उपकरण इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अभ्यास की अनुमति है।