फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयान पड़ सकता है सलमान पर भारी, माफी नहीं मांगी तो होगा नुकसान

Thu, 23 Jun 2016 10:39 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सलमान खान (file photo)
विज्ञापन
अपनी थकान को रेप पीड़ित लड़की की हालत जैसा विवादित बयान देना सलमान खान को भारी पड़ने जा रहा है। उनके इस बयान पर मचे बवाल के बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने उन्हें रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल के गुडविल एंबेसडर पद से हटाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


आईओए ने साफ कर दिया है कि सलमान का यह बयान ओलंपिक के लिए तैयारियों में जुटे भारतीय खिलाड़ियों की छवि को भी तार-तार करेगा। उनसे जुड़े होने के कारण कोई नया विवाद न खड़ा हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सलमान को गुडविल एंबेसडर पद से हटाने के बारे में आईओए को सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

आईओए ने स्पष्ट कर दिया है कि सलमान या तो अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या फिर इस पद से हटने को तैयार रहें।

सिर्फ यही नहीं आईओए की ओर से 15 या 18 जुलाई को भारतीय दल की रियो रवानगी से पूर्व एक विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए सभी गुडविल एंबेसडरों को बुलाया जाना है, लेकिन अब आईओए ने मन बना लिया है कि इस समारोह में सलमान को नहीं बुलाया जाए।
विज्ञापन


दरअसल सलमान को बुलाकर आईओए अब नए तरह के विवादों को जन्म देने के मूड में नहीं है। अब अगर कोई नया विवाद खड़ा होता है तो इसका असर रियो में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

सलमान को गुडविल एंबसडेर बनाए जाने पर हुआ था विरोध

सलमान खान
सलमान खान को जब आईओए ने रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का गुडविल एंबसडेर बनाया था। उसी दौरान बखेड़ा खड़ा हो गया था। पहलवान योगेश्वर दत्त की अगुवाई में तमाम खिलाड़ियों ने सलमान को उनका एंबसडेर बनाए जाने पर आईओए की जमकर आलोचना की थी।

खिलाड़ियों का कहना था कि उनका राजदूत कोई खिलाड़ी होना चाहिए था न कि कोई फिल्म स्टार। आईओए ने इस विवाद के बाद सचिन तेंदुलकर, अभिनव बिंद्रा और एआर रहमान को भी ओलंपिक के लिए भारतीय दल का गुडविल एंबेसडर घोषित किया।

ओलंपिक में भारतीय दल के चेफ डि मिशन और आईओए के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता पुष्टि करते हैं कि उन्हें सलमान के माफी मांगे जाने का इंतजार है। वरना उन्हें ब्रांड एंबेसडर से हटाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है। आईओए के उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह का कहना है कि सलमान को माफी मांगनी चाहिए। उनके बयान से अभिनव बिंद्रा, मैरी कॉम जैसे खिलाड़ियों की छवि को धक्का पहुंचा है, जिन्होंने सलमान का समर्थन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें