भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) से अपने संविधान संशोधन किए बिना 29 सितंबर को चुनाव नहीं करवाने को कहा है। आइओए ने साथ ही चुनाव करवाने की दशा में कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी
आईओए ने ईएफआई संविधान में एक प्रावधान पर आपत्ति जताई है, जिसमें वार्षिक आम बैठक में व्यक्तिगत सदस्यों और क्लबों को मतदान के अधिकार दिए गए हैं। आईओए ने कहा कि उसके संविधान के तहत राष्ट्रीय खेल महासंघों की राज्यों में केवल एक इकाई होनी चाहिए और केवल वही इकाई मतदान कर सकतती हैं।