भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मस्कट में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मस्कट में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया। चीन ने स्वर्ण और यूनान ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
रवीना ने एक घंटे, 40 मिनट और 22 सेकंड का समय निकाला और 14वें स्थान पर रहीं। टोक्यो ओलंपिक खेल चुकी भावना 1:43:08 के समय के साथ 21वें स्थान पर रहीं जबकि मुनीता ने 26वां स्थान हासिल किया। इसके बाद एक देश के सभी प्रतियोगियों के प्रदर्शन को जोड़कर पदक तय किए गए।
चैंपियनशिप के 61 साल के इतिहास में भारतीय महिला टीम का यह पहला पदक है। इससे पहले पुरूष टीम ने 2012 में कांस्य पदक जीता था।
पुरुष वर्ग में भारत के अमित खत्री आखिरी किलोमीटर तक आगे चल रहे थे लेकिन चौथा रेडकार्ड मिलने से अंडर 20 पुरूषों के दस किलोमीटर वर्ग से अयोग्य करार दिए गए। वह फिनिश लाइन तक पहले भी पहुंच जाते तो स्वर्ण नहीं जीत सकते थे क्योंकि तीसरे रेडकार्ड के बाद उन्हें 60 मिनट की पेनल्टी मिली थी। वह हालांकि चौथा रेडकार्ड नहीं मिलने पर शीर्ष दस में होते। चीन के वांग होंगरेन ने स्वर्ण, इटली के डिएगो जी ने रजत और चीन के जेंग यू ने कांस्य पदक जीता।