फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों का दबदबा, पांच गोल्ड के साथ लहराया परचम

Mon, 22 Feb 2021 04:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटेनेग्रो
विज्ञापन
भारतीय महिला मुक्केबाज - फोटो : twitter@BFI_official
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजों ने मोंटेनेग्रो में खेले गए 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला टीम आखिरी दिन दो और स्वर्ण पदक जीतने के बाद कुल पांच पदकों के साथ शीर्ष पर रही। बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (69 किग्रा) ने सोमवार को दो और स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में डाले। वहीं लकी राणा (64 किग्रा) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने कुल 10 पदक (पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं उज्बेकिस्तान दो स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे जबकि एक स्वर्ण पदक जीतने वाला चेक गणराज्य तीसरे स्थान पर रहा।



खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति ने रविवार को यूक्रेन की मेरियाना स्टोइको को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। जबकि चानू ने करीबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान की एशियाई जूनियर चैंपियन सबीना बोबोकुलोवा को 3-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


भारतीय महिला मुक्केबाजों में अल्फिया पठान (+81 किग्रा), विंका (60 किग्रा) और टी सनामाचा चानू (75 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीते। विंका को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज का पुरस्कार भी मिला।

पुरुष वर्ग में दो पदक के साथ भारत की 19 सदस्यीय टीम ने अपने अभियान का अंत 12 पदक से ओवरआल दूसरे स्थान के साथ किया। ओवरआल तालिका में उज्बेकिस्तान शीर्ष जबकि यूक्रेन तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें