फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंदर सिंह अगले महीने रिंग में वापसी करेंगे, जल्द होगी प्रतिद्वंद्वी की घोषणा

Mon, 22 Feb 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह अगले महीने रिंग में वापसी करेंगे और उनके प्रतिद्वंद्वी की घोषणा जल्द की जाएगी। कोरोना महामारी के कारण एक साल से भी अधिक समय तक बाहर रहने के बाद रिंग में उनकी वापसी होगी। यह मुकाबला भारत में होगा लेकिन इसके स्थान का खुलासा बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन


विजेंदर के प्रमोटर्स आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशन ने बयान में कहा, 'प्रमोटर्स उनके प्रतिद्वंद्वी, तिथि और स्थान को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं लेकिन विजेंदर सिंह पेशेवर मुक्केबाजी में 12-0 (आठ नाकआउट जीत) के अपने अजेय अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मार्च में निश्चित तौर पर रिंग में उतरेंगे।'

इसमें कहा गया है, 'इस मुकाबले के साथ युवा और प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के भी आपस में मुकाबले होंगे।' विजेंदर ने कहा, 'मैं रिंग में लौटने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं और मुकाबले के लिए खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। प्रतिद्वंद्वी वास्तव में मायने नहीं रखता है क्योंकि मैं अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहा हूं।'
विज्ञापन


विजेंदर मौजूदा डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था। यह विजेंदर का भारत में पांचवां मुकाबला होगा। इससे पहले वह नयी दिल्ली, मुंबई और जयपुर में मुकाबले लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें