शैंकी की वजह से मैच हारने से बचे महल
इस हफ्ते स्मैक डाउन के मैच से पहले जिंदर महल ने शैंकी को डांस करने से मना किया था, लेकिन शैंकी खुद को रोक नहीं पाए और मैच के दौरान कई बार डांस किया। उनके डांस की वजह से महल का ध्यान भटका और वो मैच हारने की कगार पर आ गए थे। इसके बाद शैंकी ने उनकी मदद करते हुए रेफरी को अपनी बातों में फंसा लिया और महल को वापसी का मौका मिला गया। इसके बाद महल ने हम्बर्टो को पीटकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच खत्म होने के बाद शैंकी भांगड़ा करने लगे और महल को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश की, लेकिन महल गुस्सा होकर वहां से चले गए। इसके बाद शैंकी ने रिंग इनाउंस समांता इर्विन के सामने डांस करना शुरू कर दिया और समांता भी इसमें शामिल हो गईं। शैंकी ने पिछले हफ्ते भी इर्विन के सामने जबरदस्त डांस किया था।
फैंस को पसंद आ रहा शैंकी का नया रूप
शैंकी अब तक डब्लूडब्लूई में सिर्फ किलर के रूप में इस्तेमाल हो रहे थे, लेकिन अब वो जमकर फैंस को मजा दे रहे हैं। उनका मजाकिया अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीर महान रॉ में कमाल कर रहे हैं और शैंकी अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं। उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है और आने वाले समय में वो बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।