फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप के तीसरे दिन भारतीय शूटर नहीं दिखा सके करिश्मा

Mon, 25 Feb 2019 08:52 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shooting(symbolic)
विज्ञापन

विश्व कप के तीसरे दिन भारतीय शूटर कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। पहले दो दिन दो स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद सोमवार को कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में युवा दिव्यांश सिंह पंवार, रवि  कुमार और दीपक कुमार 10 मीटर एयर राइफल के  फाइनल में जगह नहीं बना पाए। 

विज्ञापन


हालांकि रूस के वर्ल्ड चैंपियन सर्गेई कामेंस्की ने फाइनल में जबरदस्त वापसी करते हुए चीनी शूटरों को पछाड़ते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। 

दिव्यांश शुरू में बेहतर प्रदर्शन कर रह थे और लगातार फाइनल की होड़ में बने हुए थे, लेकिन अंतिम सीरीज में वह पिछड़ गए। उन्होंने 627.2 का स्कोर किया और 12वें स्थान पर रहे। मेरठ के रवि कुमार ने 627 का स्कोर किया और 14वें स्थान पर रहे जबकि दिल्ली के दीपक कुमार ने 624.3 का स्कोर किया और 34वें स्थान पर रहे। 

कामेंस्की ने फाइनल में 249.4 का स्कोर किया, जबकि चीन के यूकुन लियू और झाईकेन हुई दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कामेंस्की और लियू पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं, जिसके चलते हुई और चौथे स्थान पर रहने वाले आस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेंफी को कोटा मिला।
विज्ञापन


पाकिस्तान को वीजा नहीं दिए जाने के  चलते 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल से कोटा छीने जाने के बाद युवा अनीश भानवाला ने प्रेशीसन राउंड के बाद चौथे स्थान पर हैं। वहीं अर्पित गोयल और आदर्श सिंह 12वें और 19वें स्थान पर हैं। महिलाओं की 50 मीटर थ्री पोजीशन में एन  गायत्री और सुनिधि चौहान ने एलिमिनेशन राउंड में जगह बना ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें