भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल शिकागो में चल रही पीएसए विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप के प्रीक्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
वहीं महिला वर्ग में जोशना चिनप्पा को हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में सौरभ के रूप में एकमात्र भारतीय चुनौती बची है।
11वीं वरीय सौरभ ने दूसरे दौर में फ्रांस के लुकास सिरमे को 48 मिनट तक चले मुकाबले में 13-11,11-6,11-8 से पराजित किया। अगले दौर में सौरभ का सामना वेल्स के गैरवरीय जोएल माकिन से होगा।
14वीं वरीय जोशना को हांगकांग की 18वीं वरीय जोए चान के हाथों 10-12,7-11, 7-11 से हार झेलनी पड़ी।