ब्राजील में रियो डी जनेरियो में शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में हमवतन यशस्विनी देशवाल और अभिषेक वर्मा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस स्पार्धा में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक प्राप्त किए।
फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा 17-15 से यशस्विनी देशवाल और अभिषेक वर्मा को हराकर मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी के साथ ही भारत ने इस वर्ल्ड कप में पांच गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 9 मेडल जीते और टेबल में टॉप पर रहा। साथ ही यशस्विनी और संजीव ने भारत के लिए दो ओलंपिक कोटा भी जीते।