फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल बाद भारतीय तीरंदाजी टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में

Thu, 13 Jun 2019 07:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय पुरुष रिकर्व टीम - फोटो : pti
विज्ञापन

ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर 2005 के बाद पहली बार विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम की नजरें पहले खिताब पर रहेंगी जब फाइनल में मुकाबला चीन से होगा। 

विज्ञापन




चीन ने सेमीफाइनल में कोरिया को 6.2 से हराया। टोक्यो ओलिंपिक 2020 का कोटा हासिल करने के एक दिन बाद तरूणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की भारतीय तिकड़ी ने शूटऑफ में 29.28 से जीत दर्ज की। कुल स्कोर 5. 4 का रहा। 



पुरुष रिकर्व टीम दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप फाइनल में पहुंची है। मैड्रिड में 2005 में भारतीय टीम में राय , जयंत तालुकदार और गौतम सिंह थे जो फाइनल में कोरिया से 232.244 से हार गए थे। भारतीय महिला कंपाउंड टीम वर्ग में पदक की दावेदार है जो शनिवार को कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में तुर्की से खेलेगी। 
विज्ञापन


क्वॉर्टर फाइनल में चीनी ताइपै को 6.0 से हराने के बाद भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को मेजबान टीम से कड़ी चुनौती मिली। नीदरलैंड टीम में दुनिया के नंबर दो तीरंदाज स्टीव विजलेर, रियो ओलिंपिक 2016 में सेमीफाइनल तक पहुंचे जेफ वान डेन बर्ग और लंदन ओलिंपिक 2012 में सेमीफाइनल खेलने वाले रिक शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें