पुरुष तीरंदाजों ने नीदरलैंड में खेली जा रही विश्व चैंपियनशिप में हैरतंगेज प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और अतानु दास की टीम ने कनाडा को 5-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि महिला टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसे बेलारूस से 2-6 से हार का सामने करना पड़ा। लेकिन उसे आगे के टूर्नामेंटों में क्वालीफाई करने के अवसर मिलेंगे। पुरुष वर्ग के क्वार्टरफाइनल में भारत अब चीन से टकराएगा।