फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ग्रांप्री-2: साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में फिर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

Thu, 24 Mar 2022 07:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने 61.39 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण जीता। पुरुषों की इस इवेंट में हरियाणा के प्रशांत मलिक 54.18 मीटर के साथ स्वर्ण जीते। 
विज्ञापन
अविनाश साबले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में राष्ट्रीय कीर्तिमान रचने के बाद पहली बार किसी कंपटीशन में खेल रहे अविनाश साबले ने बुधवार को त्रिवेंद्रम में खेली गई इंडियन ग्रांप्री-2 में एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड रच दिया। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8.16.21 मिनट का समय निकाल 1.91 सेकेंड का अपने नए कीर्तिमान में सुधार किया।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने 61.39 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण जीता। पुरुषों की इस इवेंट में हरियाणा के प्रशांत मलिक 54.18 मीटर के साथ स्वर्ण जीते। 

अविनाश ने टोक्यो में 8.18.12 मिनट का समय निकाला था, बावजूद इसके पहली हीट से आगे नहीं बढ़ पाए थे। उनसे पीछे हरियाणा के शंकर लाल (8.36.37 मिनट) रहे। महिलाओं की इसी इवेंट में यूपी की पारुल चौधरी ने 9.38.29 मिनट के समय के साथ स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


पुरुषों के गोला फेंक में उत्तराखंड के अनिकेत 17.42 मीटर के साथ स्वर्ण और उत्तराखंड के ही अधीश घिल्डियाल ने 16.48 मीटर के साथ रजत जीता। महिलाओं की इस इवेंट में भी उत्तराखंड की रमनीत कौर ने 13.86 मीटर की दूरी नाप कर स्वर्ण जीता। हिमाचल प्रदेश के अंकेश चौधरी ने 800 मीटर में 1.48.27 मिनट का समय निकाल स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें