भारतीय शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने मास्को में स्कोलकोवा फिडे महिला ग्रांपी में लगातार चार गेम जीतकर फाइनल राउंड से पहले ही अपनी जीत तय कर ली है। अंतिम राउंड में उन्हें खिताब के लिए बस ड्रॉ खेलने की जरूरत है। उनके 11 राउंड में आठ अंक हो गए। जबकि अन्य भारतीय डी हरिका छठे स्थान पर हैं। अंतिम राउंड में उनके पास लाभ की स्थिति यह है कि उन्हें गत विश्व चैंपियन चीन की वेनजुन जू के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलना है।
कई अन्य खिलाड़ियों को भी अभी अपनी अंतिम बाजी खेलनी है लेकिन कोई भी कोनेरू को अंकों में पछाड़ने की स्थिति में नहीं है। यह ग्रां प्री चार टूर्नामेंटों की सीरीज का हिस्सा है। इस सीरीज से शीर्ष दो में रहने वाले कैंडिडेट मैच के लिए क्वालिफाई करेंगे जिससे यह तय होगा कि 2021 में विश्व चैंपियन का चैलेंजर कौन होगा। अन्य तीन ग्रां प्री मोनाको में दिसंबर 2 से 15 के बीच जबकि लुसाने में एक से 14 मार्च तक दूसरा ग्रांप्री जबकि सरदिनिया में तीसरा ग्रां प्री अगले साल दो से 15 के बीच होगा।