चार बार के विश्व चैंपियन फेरारी के सबेस्टियन वीटल ने रविवार को सिंगापुर ग्रां प्रि फॉर्मूला वन का खिताब जीत लिया। वीटल की यह इस सत्र की पहली और करिअर की 53वीं जीत है। मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन चौथे और उनके साथी वल्टेरी बोटास पांचवें स्थान पर रहे। वीटल के फेरारी के साथी चार्ल्स दूसरे और रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन तीसरे स्थान पर रहे। इस सत्र की 15 में से अब तक आठ रेस जीतने वाले हैमिल्टन ड्राइवर्स अंक तालिका में 284 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। बोटास (221) दूसरे और वीटल (169) पांचवें नंबर पर हैं।