फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine war : यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसा यह भारतीय खिलाड़ी, फोन पर बताई आपबीती

Fri, 25 Feb 2022 02:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के चेस खिलाड़ी अन्वेश रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया है कि वहां के हालात डरावने हैं। अन्वेश यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
अन्वेश उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व रैपिड चेस चैंपियन अन्वेश यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वे अपने अपार्टमेंट में अकेले हैं और बहुत डरे हुए हैं। अन्वेश 2012 से यहां रह रहे हैं, लेकिन हाल ही में रूसी अटैक के बाद उनका यहां रहना मुश्किल हो गया है। यूक्रेन से सभी उड़ाने रद्द हो चुकी हैं। ऐसे में उनका बाहर आना भी संभव नहीं है। 30 साल के अन्वेश यू्क्रेन की राजधानी कीव के एक हॉस्पिटन में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं। वे मार्च में भारत लौटने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और अब उनका बाहर आना मुश्किल है। 
विज्ञापन


पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि रूस के सैनिक यहां आक्रमण कर चुके हैं। उन्होंने कभी भी ऐसे हालातों के बारे में नहीं सोचा था। अन्वेश ने 2017 में राष्ट्रीय रैपिड चेस प्रतियोगिता जीती थी। 

भारत लौट चुके हैं चार हजार भारतीय 
गुरुवार को भारत के विदेश सचिन हर्षवर्धन श्रंगला ने कहा कि यूक्रेन में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को बाहर लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में लगभग 20 हजार भारतीय नागरिक थे और उनमें से चार हजार वापस अपने देश लौट चुके हैं। अन्वेश ने बताया कि मौजूदा समय में यूक्रेन के जो हालात है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


भारतीय राजदूत से मदद की उम्मीद
अन्वेश का परिवार उड़ीसा के भुवनेश्वर में रहता है और उनके परिवार के लोग लंबे समय से उन्हें भारत वापस बुला रहे थे। उन्होंने पहले भी यूक्रेन से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिले। वहीं उनके सीनियर अधिकारियों ने कहा कि एक बार हालात सामान्य हो जाने दें। इसके बाद वो अपने देश जा सकते हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। अब उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या होने वाला है। अब उन्हें भारतीय राजदूत से मदद की उम्मीद है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें