फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की चुनावी प्रक्रिया रोकी गई, अदालती फैसलों के बाद निर्वाचन अधिकारी का कदम

Sat, 22 Mar 2025 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुक्केबाजी महासंघ ने कहा था कि चुनाव में चुने हुए पदाधिकारी ही हिस्सा ले सकते हैं। इसके आधार पर ही ठाकुर को निर्वाचन मंडल से बाहर किया गया था। जिसे आदालत में चुनौती दी गई।
विज्ञापन
मुक्केबाजी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनाव की प्रक्रिया रोक दी गई है। निर्वाचन अधिकारी आरके गाबा ने शुक्रवार को कहा, चुनावी प्रक्रिया तब तक रुकी रहेगी जब तक बीएफआई उन्हें इसे शुरू करने के लिए नहीं कहती है। बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने खुद निर्वाचन अधिकारी को चुनावी प्रक्रिया रोकने की प्रार्थना की थी। उन्होंने यह कदम हिमाचल प्रदेश और दिल्ली हाईकोर्ट के फैसलों के बाद उठाया।
विज्ञापन


अजय सिंह ने गाबा से प्रार्थना की कि अदालत के फैसलों के बाद चुनाव में बाधा पड़ सकती है और वह इन फैसलों को उच्च अदालत में चुनौती देने जा रहे हैं। उच्च अदालत के आदेश के बाद ही चुनावी प्रक्रिया बहाल की जाए। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बीएफआई के निर्वाचन मंडल से बाहर किए जाने पर रोक लगाते हुए उनके नामांकन को स्वीकार करने का आदेश दिया था। अदालत ने बीएफआई के सात मार्च के आदेश पर भी रोक लगा दी थी। मुक्केबाजी महासंघ ने कहा था कि चुनाव में चुने हुए पदाधिकारी ही हिस्सा ले सकते हैं। इसके आधार पर ही ठाकुर को निर्वाचन मंडल से बाहर किया गया था। जिसे आदालत में चुनौती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें