फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pranati Nayak Gymnastics: प्रणति नायक का FIG विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालिफाई किया

Fri, 21 Mar 2025 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रणति ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक से पहले काहिरा में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्वकप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
प्रणति नायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक ने तुर्की के अंताल्या में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्व कप के क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल कर वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 29 वर्षीय प्रणति ने वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 13.317 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। वह जयला हैंग (13.783) और क्लेयर पीज (13.584) की अमेरिकी जोड़ी से पीछे रहीं।
विज्ञापन


प्रणति के कोच अशोक कुमार मिश्रा ने कहा, 'प्रणति ने क्वालीफिकेशन में अच्छा प्रदर्शन किया और अगर वह फाइनल में इससे बेहतर प्रदर्शन करती है तो पदक जीत सकती है।' प्रणति ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक से पहले काहिरा में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्वकप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2019 (उलानबटोर) और 2022 (दोहा) में एशियाई चैंपियनशिप में वॉल्ट में कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें