फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाज इटली में प्रशिक्षण जारी रखेंगे

Wed, 26 Feb 2020 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boxing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वालिफायर टूर्नामेंट की तैयारी के सिलसिले में इटली में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय मुक्केबाजों को नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समय से पहले घर वापस आने का विकल्प दिया गया था लेकिन टीम ने वहां रुके रहने का फैसला किया।

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी असिसी स्थित प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर रहे है जो इटली में इस जानलेवा बीमारी के केंद्र से काफी दूर है। भारतीय टीम में 13 मुक्केबाज और इतने ही सहयोगी सदस्य हैं। टीम इटली के मध्य क्षेत्र के उम्ब्रिया स्थित पहाड़ी शहर असिसी में अभ्यास कर रही है। इटली में कोरोनो वायरस का प्रकोप उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में है जहां इससे सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 229 लोग संक्रमित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें