वॉलीबॉल से तीरंदाजी में शिफ्ट होने के ठीक दो साल बाद कृतिका शर्मा ने मंगलवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राजस्थान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली 19 वर्षीय कृतिका ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बड़ी सफलता हासिल की है।