फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय तीरंदाजों पर लगेगा प्रतिबंध, वर्ल्ड आर्चरी एशिया ने भारत से छीनी तीरंदाजी की मेजबानी

Tue, 28 Aug 2018 11:28 PM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, जकार्ता
विज्ञापन
archery
विज्ञापन

एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों के दो रजत पदक जीतने की खुशी काफूर होने वाली है। वर्ल्ड आर्चरी ने खेल मंत्रालय से प्रतिबंधित आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि न सिर्फ एएआई को प्रतिबंधित किया जा रहा है बल्कि भारतीय तीरंदाजों को भी अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में शिरकत नहीं करने दी जाएगी।

विज्ञापन


यही नहीं एएआई के चुनाव नहीं कराने और खेल मंत्रालय से कोई गारंटी नहीं मिलने के बाद वर्ल्ड आर्चरी एशिया ने भारत को मिली टोकियो ओलंपिक क्वालिफाइंग दिल्ली में होने वाली एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी छीन ली है। उसने भारत की जगह थाईलैंड को इस चैंपियनशिप की मेजबानी सौंप दी है। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट वर्ल्ड आर्चरी को भेज दी है। डब्ल्यूएए की यहां हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गयाए जिसमें एएआई का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ।

वर्ल्ड आर्चरी की नाराजगी की वजह देश में एएआई के चुनाव नहीं कराना है। यहां आए वर्ल्ड आर्चरी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनकी ओर से एएआई को 26 जुलाई को लिखे गए पत्र में एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी और चुनाव कराए जाने पर सफाई मांगी गई है। जिसमें लिखा गया है कि अगर इन पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया और जल्द एएआई के चुनाव नहीं कराए गए तो न सिर्फ उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा बल्कि उनके तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय कंपटीशन में खेलने से रोक दिया जाएगा। यह पत्र प्रतिबंधित एएआई के सेक्र्तेटरी जनरल अनिल कामिनेनी को लिखा गयाए जिसे उन्होंने एएआई का चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के प्रशासक एसवाई कुरैशी को सौंप दिया।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि कुरैशी ने वर्ल्ड आर्चरी  को न सिर्फ सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराया बल्कि एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी का भी भरोसा दिलायाए लेकिन वर्ल्ड आर्चरी कुरैशी के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई है। चैंपियनशिप की मेजबानी की मेजबानी को लेकर न ही खेल मंत्रालय ने वर्ल्ड आर्चरी को कोई गारंटी दी और न ही उसके 26 जुलाई के पत्र के बाद इस पर कोई आश्वासन दिया गया।

डब्ल्यूएए भी करेगा कार्रवाई की सिफारिश
वर्ल्ड आर्चरी एशिया के प्रथम उपाध्यक्ष काजी राजिबुद्दीन अहमद चापोल ने अमर उजाला से खुलासा किया कि डब्ल्यूएए ने भारत से एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी छीनकार थाईलैंड को सौंप दी है। कार्यकारिणी में सभी देश भारत से काफी नाराज नजर आए। मेजबानी छीने जाने पर एएआई के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इसकी रिपोर्ट वर्ल्ड आर्चरी को भेज दी गई हैए जिसे इस पर अंतिम फैसला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें