फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा चैंपियनशिप: भारत की मेजबानी में होगी पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप, जून 2022 में होगा आयोजन, जानें पूरी Details

Thu, 11 Nov 2021 07:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पहली बार विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन जून 2022 में होगा। इसकी मेजबानी भारत करेगा और योगा को खेला इंडिया गेम्स में भी शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
योगासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली विश्व योगशन चैंपियनशिप का आयोजन भारत की मेजबानी में होगा। यह चैंपियनशिप जून 2022 में आयोजित होगी। इसी साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे। इसी वजह से भारत सरकार अपने सांस्कृतिक खेल योग को बढ़ावा देना चाह रही है। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडेरेशन का गठन किया है, जो योग के जरिए फिटनेस, प्रतियोगिता, विकास और स्वस्थ्य रहने की संस्कृति स्थापित करना चाहता है। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर में पहली राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडेरेशन के अध्यक्ष उदित सेठ ने कहा "भारत पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इसके जरिए भारत के सांस्कृतिक खेल को बढ़ावा मिलेगा।"

500 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में 500 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन 11 से 30 नवंबर के बीच होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडेरेशन कर रहा है। उड़ीसा सरकार भी इसमें अहम योगदान दे रही है। भारत सरकार राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ड्स फेडेरेशन को सभी स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन में आर्थिक मदद करती है। 
विज्ञापन


योगासन स्पोर्ट्स फेडेरेशन के अध्यक्ष उदित सेठ ने उड़ीसा सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा "हम योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी में समर्थन के लिए ओडिशा सरकार के आभारी हैं। एक खेल के रूप में योगासन के लिए चैंपियनशिप को बहुत ही अलग तरीके से बनाया गया है।

"इस प्रतियोगिता में पूरे देश से प्रतिभागी आए हैं। हम उनकी भागीदारी से संतुष्ट हैं। ऐसे प्रतिभाशाली एथलीट, कोच और विशेषज्ञों की उपस्थिति में वाकई में एक खास अनुभव है। हम उम्मीद करते हैं कि योगासन को एक खेल के रूप में वैश्विक मंच पर ले जा पाएंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें