फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Ratna Award 2021: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर नीरज चोपड़ा हुए खुश, आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई

Wed, 03 Nov 2021 04:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीरज चोपड़ा ने मेजर ध्यानंचद खेल रत्न मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सभी को शुक्रिया कहा है और आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद जगाई है। 
 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने मेजर ध्यानंचद खेल रत्न मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। ओलंपिक मे शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। 13 नवंबर को 12 खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अपनी खुशी जाहिर करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा "कई महान खेल हस्तियों के साथ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप सभी के सहयोग और सपोर्ट के लिए तहे दिल से धन्यवाद। कोशिश यही रहेगी कि ऐसे ही अपने प्रदर्शन से देश के लिए और सफलता हासिल कर पाउं। जय हिंद।"  इन खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न
 
एथलीट खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोर्गोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत  बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज
मनप्रीत सिंह हॉकी
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें