फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्रिकेट के भगवान' सचिन ने कहा,  सरफराज के पास था सोच का अभाव

Mon, 17 Jun 2019 10:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media
विज्ञापन

दिग्गज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद भारत के खिलाफ मुकाबले में उलझन में थे। उनकी टीम के पास कोई सोच नहीं दिखी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘मुझे लगा कि सरफराज उलझन में थे क्योंकि जब वहाब रियाज गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने शार्ट मिडविकेट लगाया था। इसके बाद जब शादाब खान आए तो उन्होंने स्लिप में एक फील्डर लगाया। ऐसे हालात में लेग स्पिनर के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल होता है, खासकर जब सही लेंग्थ और लाइन नहीं हो। यह बड़े मैच में खेलने का सही तरीका नहीं है। उनके पास सोच का बिलकुल अभाव दिखा।’ 
विज्ञापन


सचिन ने कहा कि पाकिस्तान का कोई गेंदबाज हालात का फायदा नहीं उठा सका और उन्हें कभी नहीं लगा कि भारत के विकेट विरोधी टीम की रणनीति की वजह से गिरे। गेंद को अगर मूवमेंट नहीं मिल रही थी तो आप ओवर द विकेट गेंदबाजी जारी नहीं रख सकते। वहाब ने विकेट के इर्द गिर्द गेंद डालने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें