फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Boxing Championship: 2023 महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भारत को, इस शहर को मिली जिम्मेदारी

Thu, 10 Nov 2022 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने कभी भी पुरुषों की विश्व चैंपियनशिप का आयोजन नहीं किया है, लेकिन यह तीसरी बार होगा जब देश में महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 2006 और 2018 में नई दिल्ली में ही टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन
विश्व चैंपियन निकहत जरीन के साथ मुक्केबाजी संघ के पदाधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को 2023 महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि नई दिल्ली में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह मेजबानी तब मिली है जब दो साल पहले पुरुषों के इवेंट की मेजबानी की जिम्मेदारी भारत से छीन ली गई थी। तब भारत को ग्लोबल गवर्निंग बॉडी को अपेक्षित शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए मेजबानी से हटा दिया गया था।
विज्ञापन

भारत ने कभी भी पुरुषों की विश्व चैंपियनशिप का आयोजन नहीं किया है, लेकिन यह तीसरी बार होगा जब देश में महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 2006 और 2018 में नई दिल्ली में ही टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कलिता न कहा- हमें महिला विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार मिला है और हम मार्च के अंत और अप्रैल के पहले सप्ताह में इस आयोजन की मेजबानी करना चाहते हैं।

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव भारत की अपनी पहली यात्रा पर हैं और यात्रा के दौरान मार्की इवेंट की तारीखों को अंतिम रूप दिया जाएगा। हेमंत ने कहा- आयोजन की तारीखों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। हम आईबीए अध्यक्ष के साथ बैठेंगे और उनकी यात्रा के दौरान एक समझौते पर पहुंचेंगे। टूर्नामेंट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने की संभावना है।

भारत के लिए इस टूर्नामेंट की मेजबानी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीएफआई ने मेजबान शुल्क का भुगतान करने में विफल रहने के बाद 2021 के आयोजन की मेजबानी का अधिकार सर्बिया को खो दिया था। जिससे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (तब एआईबीए) को समझौता रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। तुर्की में महिलाओं के आयोजन के पिछले संस्करण में भारत ने तीन पदकों के साथ वापसी की थी, जिसमें निकहत जरीन का फ्लाईवेट वर्ग में स्वर्ण शामिल था।
विज्ञापन

क्रेमलेव ने हाल ही में घोषणा की थी कि अगले साल मई में ताशकंद में होने वाली पुरुष विश्व चैंपियनशिप में पुरस्कार राशि पिछले संस्करण से दोगुनी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें