फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राग शतरंज महोत्सव: गुजराती ने एक और बाजी ड्रॉ खेली, अब हमवतन हरिकृष्णा से सामना

Wed, 19 Feb 2020 07:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विदित संतोष गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने प्राग शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के छठे दौर में रूस के निकिता वितियुगोव से ड्रॉ खेलकर अपनी एक अंक की बढ़त बरकरार रखी। उनके छह दौर के बाद 4.5 अंक हैं। वह वितियुगोव और शीर्ष वरीय जान क्रिस्तोफ डुडा से बढ़त बनाए हुए हैं जिनके 3.5 अंक हैं। विदित और रूसी ग्रैंडमास्टर ने 39 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति बनाई।

विज्ञापन


गुजराती के हमवतन पी हरिकृष्णा को छह मैचों में अपने पांचवें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा जिनके 2.5 अंक हैं। उन्होंने निचली रैंकिंग पर काबिज स्पेन के जीएम डेविड एंटन गुजारो से 30 चाल के बाद अंक बांटे। गुजराती और हरिकृष्णा अब सातवें दौर में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें