फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता सरनोबत ने कहा, खेलो इंडिया के कारण कई बच्चे खेलों में आने को प्रेरित हुए

Wed, 19 Feb 2020 07:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज राही सरनोबत का मानना है कि खेलो इंडिया खेलों के कारण देश में कई बच्चे खेलों में भाग लेने को प्रेरित हुए। सरकार ने खेलो इंडिया के तीन चरण के जरिए कई प्रतिभाओं का चयन किया है और अब 22 फरवरी से एक मार्च तक ओड़िशा में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के शुरूआती चरण का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


सरनोबत ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि कुछ कॉलेज और विश्वविद्यालय अपने छात्रों को खेलों में हिस्सा लेने और पढ़ाई के अलावा अन्य चीजों पर ध्यान लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मैं सचमुच खेलों इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की प्रशंसा करती हूं। कई बच्चे अब खेलों में भाग लेने को प्रेरित हो रहे हैं और खेलो इंडिया खेलों जैसे टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें