भारतीय तीरंदाज मंगलवार को खत्म हुए एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट स्टेज थ्री में तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीतकर ईरान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
पुरुषों की रिकर्व टीम के भारत को दूसरा रजत दिलाने के बाद दिव्य दयाल को व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में स्थानीय खिलाड़ी थिंग-टिंग से 141-44 से हराकर चांदी से संतोष करना पड़ा। महिलाओं की रिवर्क टीम ने प्लेऑफ मुकाबले में जापान को 6-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
इससे पहले सोमवार को मिश्रित रिकर्व टीम को फाइनल में कोरिया के हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।