36 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी लिंडसे जैकोबेलिस ने 2006 टोरिनो (इटली) ओलंपिक में पहली बार स्नोबोर्ड क्त्रसस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था और तब से चार ओलंपिक खेलों में शामिल हो चुकीं, लेकिन कभी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई। बुधवार को बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में अविश्वसनीय खेल का प्रदर्शन करके 16 साल बाद पहली बार पीला तगमा हासिल किया। लिंडसे ने यह उपलब्धि फ्रांस के क्लो ट्रेस्पेच को हराकर हासिल की। लिंडसे इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में पांच बार स्वर्ण और 8 बार एक्स खेलों में खिताब जीत चुकी हैं। वहीं 2014 सोची ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था।
अन्य मैच में स्लोवाकिया की पेत्रा व्लहोवा ने स्लैलम दौड़ में अल्पाइन स्कीइंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। पेत्रा ने अपनी दौड़ पूरी करने के लिए रजत पदक विजेता कथरीना से 0.08 समय कम लिया।