फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालंपिक पदक विजेता के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, उतरवाए कपड़े

Fri, 02 Sep 2016 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आदित्य मेहता - फोटो : getty
विज्ञापन
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक पैरालिंपिक खिलाड़ी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मंगलवार को हैदराबाद के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे अदित्य मेहता ने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन


आदित्य मेहता ने कहा कि एक सब इंस्पेक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनसे जबरन कपड़े उतरवाए गए और उनका कृत्रिम अंग निकलवाया गया।

आदित्य मेहता ने भारत के लिए 2013 एशियाई पैरालिंपिक खेलों में साइक्लिंग में दो सिल्वर मेडल जीते थे। आदित्य अपनी फाउंडेशन के प्रमोशन के सिलसिले में वहां गए थे। उनकी संस्था ‘आदित्य मेहता फाउंडेशन’ दिव्यांग खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करती है।

अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया। इससे चार दिन पहले बेंगलुरु में भी उनसे ऐसा ही करने को कहा गया था। मेहता ने नागरिक उड्डय मंत्री पी अशोक गजपति राजू पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिव्यांगो के साथ हो रहे इस तरह के दुर्व्यवहार से वे आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें