फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम ने भरी हुंकार, बोलीं- कब तक आप वायरस से डर सकते हैं?

Mon, 22 Feb 2021 04:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम - फोटो : social media
विज्ञापन

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम लगभग एक साल बाद बॉक्सिंग रिंग में उतरने के लिए तैयार हैं। कोरोना महामारी के दौरान मैरी कॉम ने इतने दिनों तक घर में ही अभ्यास किया। 37 वर्षीय मैरीकॉम अगले हफ्ते स्पेन में होने वाले बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैरी कॉम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं यात्रा करने से डर रही थी और मैं बेहद सतर्क और चिंतित थी लेकिन आप कब तक डरकर जी सकते हो। किसी न किसी मोड़ पर तो इसे रोकना होगा।उन्होंने आगे कहा, 'किसी को भी वायरस से बचने के लिए समझदार होना चाहिए और मैं अपनी तरफ से यही प्रयास कर रही हूं। मास्क पहन रही हूं और हमेशा की तरह स्वच्छता बनाये रखने पर ध्यान दे रही हूं। लेकिन इससे डरते रहना जैसे कि मैं लंबे समय तक डरती रही, शायद ऐसा नहीं होना चाहिए।'

बता दें कि मैरी कॉम ने 2020 में अधिकतर समय घर में ही अभ्यास किया और डेंगू से उबरने के बाद पिछले महीने ही उन्होंने 15 दिन के लिए बंगलूरू में शिविर में हिस्सा लिया था। वह पिछले साल जोर्डन में एशियाई क्वालीफायर्स के जरिए टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के बाद अब वह स्पेन में बोक्साम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के जरिए पहली बार रिंग में उतरेगी। यह टूर्नामेंट अगले सप्ताह शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें