चीन के पहले फॉर्मूला-1 रेसर झोउ गुआन्यू भीषण दुर्घटना का शिकार हुए हैं। ब्रिटिश ग्रां प्री फॉर्मूला-1 रेस के पहले लैप में ही वो हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही की इस हादसे में उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। रेस की शुरुआत में ही गुआन्यू की कार दूसरे रेसर की कार से टकरा गई थी और इसके बाद एक-एक करके छह कार हादसे का शिकार हुईं। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक था।
गुआन्यू की कार इस हादसे में पलट गई थी और उसमें आग लग गई थी। इसके बाद कार ट्रैक के किनारे रखे टायरों से टकराई और उछलकर बाउंड्री से जा टकराई कार को अपनी तरफ आता देख बाउंड्री के किनारे बैठे दर्शक भी पीछे की तरफ भाग गए। इसके बाद ही उन्हें कार से बाहर निकाल लिया गया और जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाते समय वो पूरी तरह से ठीक थे और डॉक्टरों ने भी इस बात पुष्टि कर उन्हें छुट्टि दे दी।
हादसे के बाद गुआन्यू ने ट्वीट कर बताया है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और हेलो डिवाइस के कारण उनकी जान बची है।