चेक रिपब्लिक और पोलैंड में बीते दो माह के अंदर छह रेसों में गोल्ड जीतकर सुर्खियां बटोरने वाली हिमा दास का विश्व चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में भाग नहीं लेना लगभग तय है। चैंपियनशिप के लिए 400 मीटर में क्वालिफाई नहीं करने के चलते हिमा को चोटिल बताया जा रहा है। साथ में यह भी कहा जा रहा है कि वह 400 मीटर व्यक्तिगत में नहीं बल्कि चार गुणा चार सौ मीटर मिक्स और रिले इवेंट का हिस्सा हो सकती हैं। खास बात यह है कि अगर हिमा दास एशियाई चैंपियनशिप के बाद से ही चोटिल थीं तो वह यूरोप में पिछले दो माह में दौड़ती कैसे रहीं। अगर उनकी चोट बढने का खतरा था तो उन्हें दौड़ाया ही क्यों गया?