मौजूदा विश्व रैपिड चैंपियन विश्वनाथन आनंद के लिए अंतिम निराशाजनक रहा। वह अंतिम दौर में स्थानीय खिलाड़ी और कभी उनके सहायक रहे सूर्य शेखर गांगुली से हार गये और इस तरह से आठ ड्रॉ और एक हार से सातवें स्थान पर रहे।
युवा निहाल सरीन ने भी आनंद को ड्रॉ पर रोका
शनिवार को तीनों बाजियां जीतने वाले नकामुरा ने अंतिम दिन तीनों बाजियां ड्रॉ खेली और नौ में से छह अंक लेकर भारत में खेले गए पहले सुपर टूर्नामेंट का खिताब जीता।
हरिकृष्णा ने कल तक संयुक्त शीर्ष पर रहे आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन और हमवतन विदित गुजराती को हराया। सातवें दौर में हालांकि सर्गेई कार्जाकिन के हाथों हार उन्हें भारी पड़ी और वह 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।