हरियाणा स्टीलर्स ने रविवार को प्रो कबड्डी के 59वें मुकाबले में शानादार जीत दर्ज की। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में जोन 'ए' के तहत खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा ने यू मुंबा को 35-31 से हराया।
इस मुकाबले में हरियाणा की तरफ से विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 रेड में 15 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनील 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यू मुंबा की तरफ से सिद्धार्त देसाई ने 18 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर विनोद कुमार ने 6 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक बार ऑलआउट हुई। हरियाणा को 20 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यू मुंबा को 19 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।