दबंग दिल्ली ने रविवार को प्रो कबड्डी के 58वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स पर धमाकेदारी जीत दर्ज की। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में जोन 'ए' के तहत खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने जयपुर को 40-29 से रौंदा।
इस मुकाबले में दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जोगिंदर नरवाल 5 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से दीपक हुडा ने 22 रेड में 15 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संदीप धल ने 6 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स दो बार ऑलआउट हुई। दिल्ली को 27 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, जयपुर को 22 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।