हरियाणा स्टीलर्स ने रविवार को प्रो कबड्डी 2018 के 38वें मुकाबले में गत चैंपियन पटना पायरेट्स पर शानदार जीत दर्ज की। पटना के पाटलिपुत्र इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पायरेट्स को 43-32 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हरियाणा स्टीलर्स जोन ए में 16 अकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं, पटना पायरेट्स जोन बी 17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पर हैं।
इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से रेडर विकास कंडोला ने 20 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर कुलदीप सिंह ने 4 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं, पटना पायरेट्स की तरफ से प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 रेड में 14 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि विकास काले ने 7 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल कर टॉप डिफेंडर रहे। प्रदीप ने प्रो कबड्डी में पूरे 700 रेड प्वाइंट हासिल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने।
बता दें कि इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को एक एक बार ऑलआउट होना पड़ा। यूपी को 21 रेड प्वाइंट्स, 15 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पटना को 23 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।