फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018: हरियाणा स्टीलर्स की रोमांचक जीत, करीबी मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 35-33 हराया

Wed, 05 Dec 2018 09:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
विज्ञापन

हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार को प्रो कबड्डी 2018 के 96वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स पर रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस करीबी मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 35-33 से हराया।

विज्ञापन


इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से मोनू गोयत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनील 6 टैकल में 3 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने 18 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि महेश गौड़ ने 2 टैकल में 2 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को 19 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं,  बंगाल वॉरियर्स को 24 रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें