फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOPS athletes: गोल्फर अनिर्बान और अदिति सहित दस और खिलाड़ी टॉप्स में शामिल, खिलाड़ियों की कुल संख्या 301 हुई

Tue, 11 Jan 2022 12:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी, अदिति अशोक और दीक्षा डागर, ओलंपियन घुड़सवार फवाद मिर्जा और अल्पाइन स्कीयर मोहम्मद आरिफ खान उन 10 एथलीटों में शामिल हैं जिन्हें हाल में खेल मंत्रालय की लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल किया गया है। लाहिड़ी, अदिति, दीक्षा, मिर्जा और खान को कोर ग्रुप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी, अदिति अशोक और दीक्षा डागर, ओलंपियन घुड़सवार फवाद मिर्जा और अल्पाइन स्कीयर मोहम्मद आरिफ खान उन 10 एथलीटों में शामिल हैं जिन्हें हाल में खेल मंत्रालय की लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल किया गया है। लाहिड़ी, अदिति, दीक्षा, मिर्जा और खान को कोर ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि गोल्फर शुभंकर शर्मा, त्वेसा मलिक और जुडोका यश घंगास, उन्नति शर्मा और लिंथोई चनंबम को ‘डेवलपमेंट ग्रुप’ (विकास समूह) में रखा गया है। 

विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अनुसार नए खिलाड़ियों के जुड़ने के बाद टॉप्स में कुल संख्या 301 हो गई है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के रहने वाले खान अगले महीने बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाले देश के पहले अल्पाइन स्कीयर हैं। 

घुड़सवार मिर्जा ने जकार्ता एशियाई खेलों 2018 में रजत पदक जीता था और पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में वह 23वें स्थान पर रहे थे। बेंगलुरु की 23 वर्षीय अदिति ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में अपने प्रदर्शन से देशवासियों का ध्यान खींचा था। वह चौथे स्थान पर रही थी। 
विज्ञापन


हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 21 वर्षीय दीक्षा पिछले साल ओलंपिक खेलों में 50वें स्थान पर रही थी। जुडोका घंगास (100 किग्रा वर्ग से अधिक), चनंबम (57 किग्रा) और उन्नति (63 किग्रा) ने पिछले महीने लेबनान में एशिया-ओसेनिया जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें