फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Ashok Win: गोल्फर अदिति की यूरोपीय दौरे में चौथी जीत, पांच साल का सूखा खत्म

Sun, 05 Feb 2023 11:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी

सार

अगले महीने 25 वर्ष की होने जा रही भारतीय गोल्फर ने लंबे समय से चला आ रहा जीत का सूखा भी खत्म किया। इससे पहले उन्होंने नवंबर 2017 में अबु धाबी में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
अदिति अशोक - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला यूरोपीय दौरे पर भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 शॉट्स से जीत हासिल की। मैजिकल केन्या महिला ओपन में उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन किया। चौबीस साल की अदिति की यह महिला यूरोपीय दौर (एलईटी) पर चौथी जीत है।
विज्ञापन


अगले महीने 25 वर्ष की होने जा रही भारतीय गोल्फर ने लंबे समय से चला आ रहा जीत का सूखा भी खत्म किया। इससे पहले उन्होंने नवंबर 2017 में अबु धाबी में जीत हासिल की थी। इसके अलावा वह हीरो महिला इंडियन ओपन और कतर महिला ओपन में जीत हासिल कर चुकी हैं।

उन्होंने 12 अंडर 280 का स्कोर किया। इससे पहले वह केन्या की इस स्पर्धा में 2019 में उपविजेता रही थी। यूरोपीय दौरे में अदिति अच्छा करने में सफल रहती हैं। वह 20 बार शीर्ष दस में रही हैं यानी वह हर तीसरे टूर्नामेंट में शीर्ष दस खिलाड़ियों में पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें