17 साल के एरिगैसी भी टॉप लेवल पर कामयाबी हासिल करने की उम्मीद कर रहे होंगे और भास्करन अपनी आक्रामक शैली का प्रदर्शन करना चाहेंगे जिसके कारण उन्हें 'द बीस्ट' का उपनाम दिया गया है। इसके अलावा दुनिया की नंबर 1 महिला खिलाड़ी, चीन की होउ यिफान टूर में हिस्सा लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी और सालेह सलेम यूएई के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। टूर्नामेंट की थीम 'शतरंज के सुनहरे पल' होगी। गोल्डमनी के सीईओ रॉय सेबबाग ने बताया कि 'शतरंज बहुत ही शानदार खेल है जो इंसान में पाई जाने वाली स्किल्स, इच्छा और अक्लमंदी को व्यक्त करता है। यह खेल सैंकड़ों साल से खेला जाता रहा है और अपनी अमिट विरासत और परंपरा को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।
अभी तक, टूर ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर 90 मिलियन लाइव ब्रॉडकास्ट व्यूज और प्रोफेशनल शतरंज टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड तोड़ 283K पीक व्यूअरशिप हासिल किए हैं। गोल्डमनी एशियन रैपिड का सीधा प्रसारण नार्वेजियन टीवी स्टेशन टीवी 2 पर किया जाएगा और कई भाषाओँ में कॉमेंट्री के साथ chess24 india के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीमिंग की जाएगी। 60 देशों में Eurosport ऐप पर हाईलाइट भी उपलब्ध होगी। एशिया में खिलाड़ियों को समायोजित करने के लिए मैच 13:00 CEST के नए समय पर शुरू होगा। सभी मैच Chess24.com playzone पर खेले जाएंगे।