फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्डन गर्ल पूनम यादव-गगन नारंग समेत 12 को बड़ा झटका, टॉप्स से हुए बाहर

Thu, 10 May 2018 01:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
poonam yadav and gagan narang
विज्ञापन
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज गगन नारंग के साथ ही इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश के बनारस की वेटलिफ्टर पूनम यादव सहित 12 खिलाड़ियों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से बाहर कर दिया गया है। इन सभी को खराब प्रदर्शन और फिटनेस समस्या के चलते हटाया गया है। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छह खिलाड़ियों (ट्रैक एंड फील्ड, निशानेबाज  और वेटलिफ्टरों) को टॉप्स में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मिशन ओलंपिक के तहत बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सातवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता नारंग पहली बार इन खेलों से खाली हाथ लौटे। उन्होंने आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित कुल दस पदक जीते हैं।

 

सीमा, हिमा व नवजीत को ईनाम

commonwealth games
गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीतने वाली 34 वर्षीय डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया को शानदार प्रदर्शन का इनाम टॉप्स में शामिल कर दिया है। सीमा ने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन रजत सहित कुल पदक जीते हैं। उन्होंने 2014 इचियोन एशियाई खेलों में भी रजत जीता था। तीन बार की ओलंपियन सीमा राष्ट्रमंडल खेलों में देश के सबसे सफल एथलीट हैं।हरियाणा की बेटी और उत्तर प्रदेश की बहू सीमा ने चार बार इन में शिरकत की और हर बार पदक के साथ लौटी।

कांस्य पदक जीतने वाली पंजाब के अमृतसर की 23 वर्षीय डिस्कस थ्रोअर नवजीत कौर ढिल्लन को भी इसमें जगह दी गई है। 18 वर्षीय युवा सनसनी हिमा दास को भी टॉप्स में शामिल किया गया है। हिमा भले ही 400 मीटर दौड़ में पदक नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। फाइनल में उन्होंने 51.32 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।
 
विज्ञापन

शूटर अखिल व वालारिवन भी शामिल

Akhil Sheoran
मैक्सिको में हुए विश्व कप की राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में सीनियर स्तर पर अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले 22 वर्षीय शूटर अखिल शयोरण और सिडनी में हुए जूनियर विश्व कप की राइफल थ्री पोजिशन में पीला तमगा जीतने वाले इलावेलिन वालरिवन को भी टॉप्स में जगह दी गई है। वेटलिफ्टर राखी हलदर, प्रदीप सिंह और संजीता चानू को भी सरकार ने टॉप्स में शामिल किया है।  
   
इनकी भी छुट्टी
निशानेबाज हरवीन सराओ (10 मीटर पिस्टल), पूजा घाटकर (10 मीटर एयर राइफल), मेघना (10 मीटर एयर राइफल),सत्येंद्र सिंह (50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन), ओंकार सिंह (10 मीटर पिस्टल) और प्रकाश नाजप्पा (दस मीटर पिस्टल), वेटलिफ्टर आरवी राहुल और सतीश शिवलिंग, जबकि धाविका ललिता बाबर (3000 मीटर स्टीपलचेज) और गणपति (20 मीटर पैदल चाल) को टॉप्स से बाहर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें