भारत चार देशों के इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 21 फरवरी को एस्तोनिया के खिलाफ खेलेगा। राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में भारत इसके बाद 24 फरवरी को हांगकांग और 27 फरवरी को कोसोवा से भिड़ेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने 21 से 27 फरवरी तक अलान्या में होने वाले तुर्की महिला कप 2024 के लिए रविवार को 23 सदस्यीय महिला सीनियर टीम की घोषणा की। भारतीय टीम सोमवार को तुर्की रवाना होगी। इससे पहले भारत ने 2019 और 2021 में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।
विज्ञापन
भारत चार देशों के इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 21 फरवरी को एस्तोनिया के खिलाफ खेलेगा। राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में भारत इसके बाद 24 फरवरी को हांगकांग और 27 फरवरी को कोसोवा से भिड़ेगा। तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चैंपियन बनेगी।
भारतीय टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: श्रेया हुडा, इलांगबाम पंथोई चानू, मोनालिसा देवी मोइरांगथेम
डिफेंडर: आशालता देवी लोइटोंगबीएम, रंजना चानू सोरोखैबम, डालिमा छिब्बर, जूली किशन, अस्तम ओरांव, शिल्की देवी हेमम।