फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPL में दर्शकों की वापसी, यूवेंटस ने टोरिनो को हराया, म्बापे का 100वां गोल

Sun, 06 Dec 2020 04:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
म्बाप्पे
विज्ञापन

नौ महीनों में पहली बार इंग्लैंड के फुटबॉल प्रेमी इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले देखने पहुंचे और मैनचेस्टर यूनाईटेड तथा चेल्सी की जीत के गवाह बने जिन्होंने पिछड़ने के बाद वापसी की।

विज्ञापन


मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के बाद इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल डिविजन में पहली बार दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति दी गई। शनिवार को इन मुकाबले के लिए स्टेडियम में चार हजार दर्शक मौजूद थे।

वेस्ट हैम के दो हजार दर्शकों को हालांकि अपनी टीम को हारते हुए देखना पड़ा जबकि चेल्सी के दो हजार समर्थकों ने अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया। ओलंपिक स्टेडियम में वेस्ट हैम की टीम को मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ 1-3 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


यूनाईटेड की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी ब्रूनो फर्नांडिज और मार्कस रशफोर्ड के अलावा पॉल पोग्बा ने गोल दागे जबकि वेस्ट हैम की ओर से एकमात्र गोल टॉमस सोसेक ने किया। दूसरी तरफ चेल्सी ने चौथे मिनट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लीड्स यूनाईटेड को 3-1 से हराया। चेल्सी के पूर्व खिलाड़ी पैट्रिक बैमफोर्ड ने लीड्स को जीत दिलाई लेकिन ओलिवर गिरोड, कर्ट जोमा और क्रिस्टियन पुलिसिच ने मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित की।

प्रीमियर लीग के आधे स्टेडियमों में ही दर्शकों को आने की स्वीकृति दी गई है। यही कारण है कि मैनचेस्टर सिटी की फुलहम पर 2-0 की जीत और बर्नले तथा एवर्टन के बीच 1-1 के ड्रॉ के दौरान स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं थे।

मैकेनी के गोल से यूवेंटस ने टोरिनो को हराया

उधर, वेस्टन मैकेनी यूवेंटस की ओर से गोल करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने जिससे टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में टोरिनो को 2-1 से हराया।

निकोलस एनकोलू ने नौवें मिनट में ही टोरिनो को बढ़त दिलाई लेकिन मैकेनी ने 77वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। लियोनार्डों बोनुची ने 89वें मिनट में गोल दागकर यूवेंटस की जीत सुनश्चित की। इस जीत के साथ यूवेंटस की टीम इंटर मिलान से एक अंक आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

इंटर मिलान को हालांकि बोलोना के खिलाफ खेलना है। यूवेंटस की टीम शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान से तीन अंक पीछे है जिसे रविवार को सेंपडोरिया से भिड़ना है।
विज्ञापन

पीएसजी की जीत में म्बापे का टीम की ओर से 100वां गोल

स्थानापन्न खिलाड़ी काइलियान म्बापे ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की ओर से 100वां गोल दागा जिससे फ्रेंच फुटबॉल लीग में शीर्ष पर चल रही इस टीम ने मोंटपेलियर को 3-1 से शिकस्त दी। पीएसजी की ओर से 137वां मैच खेल रहे 21 साल के एमबापे ने लेविन कुर्जावा के क्रॉस पर 90वें मिनट में गोल दागकर टीम की ओर से गोल का शतक पूरा किया।

कोलिन डेग्बा ने इससे पहले पीएसजी को 32वें मिनट में बढ़त दिलाई लेकिन स्टेफी माविडिडि ने 40वें मिनट में मोंटपेलियर को बराबरी दिला दी। मोइसे कीन ने 76वें मिनट में पीएसजी को फिर बढ़त दिलाई जबकि एमबापे ने टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

पेरिस सेंट जर्मेन ने इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे मार्सिले पर चार अंक की बढ़त बना ली है। शनिवार के एक अन्य मैच में रेनेस को लेंस के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी। रेनेस की टीम पिछले 13 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें