फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक समेत 24 भारतीय पहलवान व्यक्तिगत कुश्ती विश्व कप में लेंगे हिस्सा

Thu, 03 Dec 2020 10:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत ने व्यक्तिगत कुश्ती विश्व कप के लिए कुल 24 पहलवानों को उतारने का फैसला किया है। इसमें ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले रवि कुमार दहिया और दीपक पुनिया का नाम भी शामिल है। ये सभी खिलाड़ी 12 से 18 दिसंबर तक बेलग्रेड में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेंगे। हालांकि इस टूर्नामेंट में बजरंग पुनिया, जितेंदर, सोमवीर और विनेश फोगाट जैसे भारत के स्टार पहलवान शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप की जगह पर होने वाले इस टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए भारत सरकार ने मंजूरी दी है और इसके लिए 90 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। 

विज्ञापन

चयनित पहलवान:

पुरुष:
  • फ्रीस्टाइल: रवि कुमार दहिया (57 किग्रा), राहुल अवारे (61 किग्रा), नवीन (70 किग्रा), गौरव बलियान (79 किग्रा), दीपक पुनिया (86 किग्रा), सत्यव्रत कादयान (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा)।
  • ग्रीको रोमन: अर्जुन हलकुर्की (55 किग्रा), ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), सचिन राणा (63 किग्रा), आशु (67 किग्रा), आदित्य कुंडू (72 किग्रा), साजन (77 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), हरदीप (97 किग्रा), नवीन (130 किग्रा) )

महिलाएं
निर्मला देवी (50 किग्रा), पिंकी (55 किग्रा), अंशु (57 किग्रा), सरिता (59 किग्रा), सोनम (62 किग्रा), साक्षी मलिक (65 किग्रा), गुरशरणप्रीत कौर (72 किग्रा), किरण (76 किग्रा)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें