फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर इलावेनिल का देश को तोहफा, दिलाया शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को पहला गोल्ड

Thu, 29 Aug 2019 09:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इलावेनिल वालारिवान - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय युवा महिला निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने रियो डी जनेरियो में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप 2019 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। 20 वर्षीय इलावेनिल अपने पहले सीनियर शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाली तीसरी भारतीय निशानेबाज बनी।

विज्ञापन


इनसे पहले अपूर्वी चंदेला और अंजलि भागवत ने ये कारनामा किया है। 251.7 अंकों के साथ इलावेनिल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि ग्रेट ब्रिटेन के सियोनाड मैकिंटोश ने 250.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

वालारिवान इससे पहले जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड जीत चुकी है। फाइनल में भारत की सीनियर शूटर अंजुम मुदगिल छठे स्थान पर रहीं। इसके पहले अपूर्वी चंदेला काफी कम फासले से फाइनल में क्वालिफाई करते-करते रह गईं। उनका क्वालिफाइंग राउंड में 11वां स्थान रहा।
विज्ञापन




भारत ने 2020 ओलंपिक ईवेंट के लिए पहले ही अपने कोटे की दो जगहें सुरक्षित कर ली हैं। वालारिवान ने अपनी सीनियर शूटर अंजुम मुदगिल को भी हरा दिया।वालारिवान और मुदगिल दोनों ने 629.4 और 627.7 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाई किया था। फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाले 8 लोगों में ये दोनों शामिल थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें