फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: ट्रैक स्पर्धा में इक्वाडोर के लिए वैश्विक स्पर्धा में पहला पदक जीतने वाले एलेक्स की गोली मारकर हत्या

Mon, 25 Oct 2021 06:36 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्विनोनेज ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालिफाई किया था लेकिन रहने के स्थान संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया और वह इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्वाडोर के धावक एलेक्स क्विनोनेज की बंदरगाह शहर गुआयाक्विल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। क्विनोनेज 32 बरस के थे। वह 2012 में राष्ट्रीय हीरो बने थे जब उन्होंने लंदन ओलंपिक खेलों की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी। वह फाइनल में सातवें स्थान पर रहे थे जिसे महान धावक उसेन बोल्ट ने जीता था।

विज्ञापन


वह इसके बाद 2019 में ट्रैक स्पर्धा में वैश्विक पदक जीतने वाले इक्वाडोर के पहले एथलीट बने जब उन्होंने दोहा में विश्व चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता।

गुआयाक्विल के समाचार पत्र अल यूनिवर्सो के अनुसार शुक्रवार रात लगभग नौ बजकर 20 मिनट क्विनोनेज गोल मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य व्यक्ति की भी हत्या की गई। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें