फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash: जुड़वा बच्चों की मां दीपिका पल्लीकल चार साल बाद करेंगी वापसी, जानिए दिनेश कार्तिक की पत्नी ने क्यों लिया था ब्रेक

Wed, 09 Feb 2022 06:46 PM IST
रोहित राज न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल चार साल बाद कोर्ट पर वापसी करेंगी। 31 साल की दीपिका ने भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ग्लास्गो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में जोशना चिनप्पा के साथ इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
दीपिका पल्लीकल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल चार साल बाद कोर्ट पर वापसी करेंगी। 31 साल की दीपिका ने भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ग्लास्गो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में जोशना चिनप्पा के साथ इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। दो जुड़वा बच्चों की मां दीपिका के पति मशहूर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक हैं। दोनों ने 2015 में शादी की थी।
विज्ञापन


दीपिका ने परिवार पर ध्यान देने के लिए स्क्वैश से ब्रेक लिया था। वे इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में ध्यान दे रही हैं। पिछले दो महीनों से दीपिका लगातार ट्रेनिंग कर रही हैं। उन्होंने खेल से दूर रहने के बाद ‘इंटीरियर डिजाइनिंग’ में अपना हाथ आजमाया था। दीपिका की नजर एक बार फिर से राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में तिरंगा लहराने पर है।

दीपिका की नजर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के युगल स्पर्धा पर है। इसके बाद हांगजोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में एकल स्पर्धा में उतर सकती हैं। दीपिका ने मां बनने और स्क्वैश में वापसी के बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार के लोग उनकी काफी मदद करते हैं। इस मामले में वह भाग्यशाली हैं। दीपिका ने कहा कि दो बच्चों की मां बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है। बच्चों को लेकर आपकी मेहनत दोगुनी हो जाती है। 
विज्ञापन


दीपिका ने कहा, ‘‘एक मां के साथ-साथ पेशेवर खिलाड़ी बनना काफी मुश्किल है। मैं इस पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहती। बच्चों के सोने को लेकर मुश्किलें जरूर आती हैं और जब जुड़वा बच्चे हो तो मेहनत दोगुनी हो जाती है। मेरे पति भी खिलाड़ी हैं। वे आम तौर पर मैच और अभ्यास के लिए बाहर ही रहते हैं। इसलिए मेरी जिम्मेदारी अधिक होती है। मैं इस बारे में भाग्यशाली हूं कि परिवार को लोग काफी साथ देते हैं। इस कारण सुबह और शाम अभ्यास के लिए मुझे पर्याप्त समय मिल जाता है।’’

दीपिका इस साल अप्रैल में जोशना के साथ महिला युगल विश्व चैंपियनशिप में वापसी कर सकती हैं। यह टूर्नामेंट ग्लास्गो में खेला जाएगा। दीपिका एशियाई खेलों के बाद ही पीएसए पेशेवर टूर में वापसी करेंगी। भइस स्टार खिलाड़ी को उम्मीद है कि वो एक महीने में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें