फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diamond League: पोल वाल्टर डुप्लेंटिस ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड सुधारा, डायमंड लीग मीट में नापी 6.16 मीटर की ऊंचाई

Sat, 02 Jul 2022 06:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम

सार

डुपलेंटिस अमेरिका में पैदा हुए डुपलेंटिस स्वीडन के लिए खेलते हैं और टोक्यो में भी वह चैंपियन रहे थे। उन्होंने इस महीने 15 से यूजन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले अपनी शानदार फॉर्म दिखा दी है।
विज्ञापन
मोंडो डुपलेंटिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडन के पोल वाल्टर मोंडो डुपलेंटिस ने 6.16 मीटर (20 फीट, ढाई इंच) की ऊंचाई नापते हुए अपने ही आउटडोर विश्व रिकॉर्ड में सुधार कर दिखाया है। इससे पहले उनका 6.15 मीटर का रिकॉर्ड था जो उन्होंने 2020 में रोम में बनाया था तब उन्होंने सर्गेई बुबका के 26 साल पुराने कीर्तिमान को तोड़ा था। मोंडो के नाम इनडोर विश्व रिकॉर्ड (6.20 मीटर, 20 फीट, 4 इंच) भी है जो उन्होंने इस साल सर्बिया में विश्व इनडोर चैंपियनशिप में बनाया था। 
विज्ञापन


डुपलेंटिस अमेरिका में पैदा हुए डुपलेंटिस स्वीडन के लिए खेलते हैं और टोक्यो में भी वह चैंपियन रहे थे। उन्होंने इस महीने 15 से यूजन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले अपनी शानदार फॉर्म दिखा दी है। स्टाकहोम ओलंपिक स्टेडियम में अपने दूसरे प्रयास में रिकॉर्ड बनाने के बाद डुपलेंटिस ने हवा में पंच लगाया। इस ऐतिहासिक स्टेडियम ने 1912 ओलंपिक की मेजबानी की थी।

एशर स्मिथ ने 200 मीटर में फोटो फिनिश में जीता स्वर्ण
विश्व चैंपियन दिना एशर स्मिथ ने स्विट्जरलैंड की मुजिंगा कामुंडजी को फोटो फिनिश में हराकर फोटो फिनिश में 200 मीटर का खिताब जीत लिया। दोनों धाविकाओं ने 22.37 सेकंड का समय निकाला था। डेनमार्क की इडा कारस्टोफट (22.90) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस साल एशर स्मिथ ने 200 मीटर में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है। दोहा और रोम में हुई डायमंड लीग में वह तीसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


लंबी कूद में उगेन रहीं अव्वल
ब्रिटेन की लोरेन उगेन ने महिलाओं की लंबी कूद में 6.81 मीटर के साथ सीजन का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यूक्रेन की मारयना बेख रोमानचुक (6.76 मीटर) और स्वीडन की सागिना (6.74) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें